Bihar-CM-Nitish-Kumar-calls-on-President-Droupadi-Murmu-at-Rashtrapati-Bhavan
Photo: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति बनने के बाद नीतीश कुमार की मुर्मू के साथ पहली मुलाकात है।  कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव में बतौर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। 

    Delhi | Bihar CM Nitish Kumar calls on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/UC1YErk1oB

    — ANI (@ANI) September 7, 2022

    कुछ काम नहीं कर रहे

    उल्लेखनीय है कि, साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के लिए चार दिवसीय दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले नीतीश कुमार ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की।

    शरद पवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हम लोगों की एक राय है कि अधिक से अधिक दल एक साथ होकर राज्यों और देश के विकास के लिए काम करेंगे। मैंने यह भी कह दिया है कि सब एक साथ होकर लड़ेंगे तो देश का विकास होगा क्योंकि ये लोग(बीजेपी) तो कुछ काम नहीं कर रहे हैं। 

    एकजुट होना जरूरी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, नाम न लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, इनकी(बीजेपी) बस पूरे देश पर कब्जा करने की योजना चल रही है। इसलिए एकजुट होना जरूरी है। वहीं, पीएम पद की दावेदारी के सवाल पर सीएम नीतीश ने मीडिया से कहा कि, आपस में बात कर नेता भी चुन लिया जाएगा, मतलब मुझे नहीं बनना है। जिसे नेता बनना होगा उसे चुन लिया जाएगा।   सब

    मिल कर चलेंगे तो देश का हित होगा  

    आगे मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, बाकी इच्छा है कि सभी राज्यों में एकजुटता हो। हर राज्य में लोगों को परेशान किया जा रहा है। कहीं विकास का काम नहीं हो रहा है इसलिए अगर सब मिल कर चलेंगे तो देश का हित होगा।