वोटिंग जारी (Photo Credits-ANI Twitter)
वोटिंग जारी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: देश में आज कई राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होना है। जबकि कुछ सीटों पर क्षेत्रीय दलों का दबदबा है। लोकसभा सीटों में आज दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा में वोटिंग चल रही है। 

    ज्ञात हो कि देश की 29 विधानसभा सीटों में हो रहे उपचुनाव में असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश , महाराष्ट्र, हरियाणा, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट का समावेश है। उपचुनाव के मद्देनजर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी।

    बंगाल में उपचुनाव के मद्देनजर वोटिंग जारी-

    बिहार में मतदान जारी-

    गौर हो कि तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मद्देनजर आज वोट डाले जा रहे हैं। 2 नवंबर के बाद मतगणना के बाद नतीजे आएंगे। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। राजस्थान में भी ठीक ऐसा ही हाल है। बिहार में कांग्रेस-आरजेडी और जेडीयू के बीच टक्कर है।