
नोएडा: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन देश के विभिन्न कोनों में CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। CAA को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम
नोएडा: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन देश के विभिन्न कोनों में CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। CAA को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में काफी हिंसक प्रदर्शन हुए। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के 10,000 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे और अब उन सभी पर मामला दर्ज किया जा चुका हैं।
Case registered against 10,000 unidentified students of Aligarh Muslim University in connection with violence which broke out during protests against #CitizenshipAmendmentAct on December 15
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2019
15 दिसंबर को AMU में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। धीरे-धीरे इस प्रदर्शन ने विकराल रूप ले लिया था। इसको लेकर यूपी पुलिस और AMU छात्र संघ के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लगा था। प्रदर्शन को लेकर पुलिस और छात्र संघ एक दूसरे पर इलज़ाम लगा रहे हैं। छात्र संघ का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ ज्यादती की हैं। छात्र संघ यह इसलिए कह रहा है क्योंकि प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था।
वही पुलिस ने अपने बचाव में कहा कि प्रदर्शनकरियो ने पत्थरबाज़ी करना शुरू कर दिया था। जिसके कारण पुलिस को अपने बचाव में आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। जिन अज्ञात छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसात्मक तोड़ फोड़ और सरकारी चीज़ो कोनुकसान पहुचांया है उनपर मुकदमा किया गया हैं। साथ ही पुलिस ने बताया कि उन छात्रों ने सरकारी कार्य में बाधा, बल्वा और 144 का उल्लंघन भी किया हैं।