corona
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड (COVID-19) की रफ्तार बहुत ही तेज हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लाख 47 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 703 लोगों की जान गई है। 

    केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3 लाख 47 हजार 254 नए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही 2 लाख 51 हजार 177 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। जबकि इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से 703 लोगों की मौत हुई है। कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहां पिछले 24 घंटे के भीतर 46,917 नए कोरोना के मामले मिले हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। 

    गौरतलब है कि भारत में शुक्रवार को जो मामले सामने आए हैं वह कल की तुलना में 29,722 अधिक हैं। देश में कल कोविड के 3 लाख 17 हजार 532 मामले रिपोर्ट हुए थे। देश में कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 17.94 फीसदी है। जबकि वीकली संक्रमण रेट 16.56 प्रतिशत है। देश में मौजूदा समय में कोरोना के 20,18,825 सक्रिय केस है। कोविड की चपेट में आने से चार लाख 88 हजार 396 लोगों की मौत हुई है। जबकि देश में ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या नौ हजार 692 पहुंच गई है।