Three cases of Omicron reported in South Korea, record 5,352 cases of covid-19
File

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इस खतरनाक वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आ रही है। देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड के दो लाख 50 हजार से अधिक नए केस दर्ज हुए हैं। साथ ही 627 लोगों की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि देश में 24 घंटे के भीतर  3,47,443 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

    ज्ञात हो कि कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में गुरूवार की तुलना में आज लगभग 35 हजार से कम मामले दर्ज हुए हैं। गुरूवार को कोरोना के 2.86 लाख केस रिपोर्ट हुए हैं। जबकि 573 लोगों की जान गई थी। लेकिन आज 2,51,209 नए कोविड के मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि 3,47,443 लोग इलाज के बाद रिकवर हुए हैं।

    गौर हो कि देश में अब कोरोना के सक्रिय केस घटकर 21,05,611 हो गए हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 15.88 फीसदी है। देश में अब तक 93.60 प्रतिशत की दर से 3,80,24,771 लोग रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना वैक्सीन की 1,64,44,73,216 डोज लोगों की लगाई जा चुकी है। केरल में कोविड के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 24 घंटे के भीतर 51,739 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। साथ ही 11 लोगों की मौत हुई है।