
नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने जानकारी देते हुए कहा है कि गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ (Biparjoy) पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर (Arabian Sea) के ऊपर गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसका असर सबसे ज्यादा गुजरात और महाराष्ट्र में हो सकता है। मुंबई, थाने और पालघर में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी ने आज इसे लेकर चेतावनी जारी की है।
जानकारी के अनुसार दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ में बदल गया है। संभावना जताई है कि अगले कुछ घंटों के दौरान बिपरजॉय उत्तर की तरफ बढ़ जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो इसके चलते 24 घंटे में कोंकण के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदर्ग के अलावा मुंबई, ठाणे व पालघर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
Severe cyclonic storm Biparjoy over eastcentral and adjoining southeast Arabian Sea lays about 890 km west-southwest of Goa. It is likely to move nearly northwards and intensify into a very severe cyclonic storm during the next 24 hrs: India Meteorological Department pic.twitter.com/1Ki5CnXN9p
— ANI (@ANI) June 7, 2023
IMD के अनुसार गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।
Cyclonic storm “Biparjoy” over east-central and adjoining southeast Arabian Sea at 2330 IST of 6 June near lat 12.5°N and lon 66.0°E, about 900km WSW of Goa. Likely to move nearly northwards and intensify into SCS during the next 6 hours: IMD pic.twitter.com/WrEOWjY3co
— ANI (@ANI) June 6, 2023
चक्रवात ‘बिपारजॉय’ एक निम्न दबाव का क्षेत्र है, जो वर्तमान में दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके अगले 48 घंटों में और तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलने की उम्मीद है और बाकी के 72 घंटों में चक्रवाती तूफान अपनी तीव्रता तक पहुंच सकता है। ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया है। कोंकण, गोवा व महाराष्ट्र तट पर 8 से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है। समुद्र में उतरे मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है। उत्तर गुजरात के बंदरगाहों को खास एहतियात बरतने के निर्देश जारी किये गए हैं।