satyendar-jain

Loading

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिली बड़ी खबर के अनुसार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) की तबीयत अब और भी ज्यादा खराब हो गई है।  बता दें कि आज ही सुबह पहले उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अभी दोपहर तक उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया गया और आनन-फानन में LNJP हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।  

जानकारी दें कि, तिहाड़ जेल के बाथरूम में अचानक चक्कर आने से सत्येंद्र जैन गिर गए थे।  इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और तब उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।  वहीं बीते एक हफ्ते में अब दूसरी बार आज सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

जेल सूत्रों के अनुसार, सत्येंद्र जैन तिहाड़ के जेल नंबर-7 में बंद हैं।  वहीं वह आज सुबह 6 बजे बाथरूम में अचानक चक्कर खाकर गिर गए थे।  उनके गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे और उनको आनन-फानन में दीन दयाल अस्पताल लेकर गए।  दरअसल जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है।  स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो फिलहाल कमर में बेल्ट पहनते हैं। 

जानकारी दें कि, तिहाड़ जेल में बीते एक साल से बंद उन्होंने केवल फलाहार ही किया है। उन्होंने कोई भी रेगुलर डाइट नहीं ली है। वहीं पका भोजन न लेने की वजह से उनको सीवियर मस्कुलर लॉस हुआ है। जानकारी एक अनुसार एक साल में सत्येंद्र जैन का करीब 35 किलोग्राम वजन कम हो चूका है। सत्येंद्र जैन ने कोर्ट से कहा था कि वो अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन कर रहे हैं और मंदिर गए बिना पका भोजन नहीं खाते हैं।