Himanta Biswa Sarma and Rahul Gandhi
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)

Loading

गुवाहाटी: भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर FIR दर्ज करने का निर्देश DGP को दिए है। साथ ही आपको बता दें कि असम CM हिमन्त बिश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने राहुल के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।  
 
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में गुवाहाटी शहर में न्याय यात्रा लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे। प्रशासन ने न्याय यात्रा को गुवाहाटी शहर में जाने की मंजूरी नहीं दी है। यात्रा को शहर में जाने से लगी रोक के दौरान हंगामा और सड़क जाम किए जाने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिए जाने के बाद डीजीपी ने राहुल गांधी के खिलाफ भीड़ को उकसाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करने का फरमान जारी किया है।
Himanta Biswa Sarma
असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा
 
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा और राहुल गांधी एक दूसरे पर जमकर हमलाकर रहे हैं। सीएम ने राहुल गांधी पर राज्य की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने व सड़क जामकर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई करने को कहा है। इसीलिए माना जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी पर कार्यवाही की जा सकती है। 
 
आपको याद होगा कि कल सोमवार को राहुल गांधी को मंदिर में भी जाने से रोका गया था। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर घंटों तक रघुपति राघव राजा राम का भजन गाते रहे।