
श्रीनगर/नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई शुरू की गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार (29) को श्रीनगर में समाप्त हो गई। यात्रा समाप्त होने पर राहुल गांधी ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने यात्रा के अपने अनुभवों को साझा किया, साथ ही केंद्र की बीजेपी नीत सरकार पर हमला भी बोला।
घाटी में हालात सामान्य हैं तो गृह मंत्री अमित शाह यहां आएं: राहुल गांधी
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना भी साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, ‘अगर घाटी में हालात सामान्य हैं तो गृह मंत्री अमित शाह यहां आएं। यहां धमाके हो रहे हैं, टारगेट किलिंग हो रही है।’
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा को लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया, प्यार मिला। हमने इस यात्रा के दौरान भारत के लोगों के लचीलेपन और ताकत को देखा। हमें देश में किसानों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के बारे में भी सुनने को मिला।
Bharat Jodo Yatra received a great response in the country. We saw the resilience and strength of the people of India during this journey. We also got to hear about the issues being faced by farmers, and unemployed youth in the country: Congress
MP Rahul Gandhi in Srinagar, J&K pic.twitter.com/cpqjKZ7Rdz— ANI (@ANI) January 29, 2023
यात्रा मेरे जीवन का सबसे गहरा और सुंदर अनुभव: राहुल गांधी
श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा मेरे जीवन का सबसे गहरा और सबसे सुंदर अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा का भारतीय राजनीति पर प्रभाव पड़ेगा, यह क्या होगा मैं अभी नहीं बता सकता। उन्होंने यह भी कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा-आरएसएस के नफरत और अहंकार की विचारधारा के सामने एक वैकल्पिक दृष्टिकोण दिया।
इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया पर भी आरोपी लगाया। उन्होंने कहा कि, पूर्वाग्रह मीडिया में फैल गया है। यह विपक्ष को पर्याप्त स्थान नहीं दे रहा और मुद्दों को तरजीह नहीं देता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर थी, लेकिन इसका राष्ट्रीय प्रभाव था।