gaya
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/गया.  बिहार (Bihar) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां गया में बीती शुक्रवार रात JDU जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह (Sunil Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सुनील सिंह के घर के दरवाजे पर ही बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ 5 गोलियों से भुन दिया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह बीती रात एक बर्थ-डे पार्टी से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने घर पहुंचकर अपने दरवाजे पर खड़े होकर पत्नी को आवाज दी और पीछे से अचानक धमके कुछ बदमाशों ने आननफानन उन पर 5 गोलियां बरसा दी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाश वहां से तुरंत भाग निकले।

    गोली लगते ही मौके पर ही सुनील कुमार सिंह की मौत हो गई।  इधर गोली की आवाज सुनते ही घर पर मौजूद उनके परिजन जब तक सुनील कुमार सिंह के पास पहुंच पाते, तब तक हमलावर अपना काम करके मौके से फरार हो गए थे।  वहीं बाद में घरवालों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।  जैसे तैसे सुनील कुमार सिंह को पास के अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

    जानकारी के अनुसार सुनील सिंह को 5 गोली मारी गयी है।  वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत ही पुलिस की टीम मौके पर जा पहुंची।  फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी है।  अब तक इस हत्याकांड की वजह सामने नहीं आई है।  लेकिन JDU जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की हत्या से फिलहाल क्षेत्र में खौफ और सनसनी फैल गयी है।