Ramnath kovind

    Loading

    नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान करने वाले हैं। इससे पहले दो नवंबर को युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान किया था। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 नीरज चोपड़ा को एथलेटिक्स, रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), श्रीजेश पीआर (हॉकी), सुमित अंतिल (पैरा-एथलेटिक्स), अवनि लेखारा (पैरा निशानेबाजी) समेत अन्य 12 खिलाड़ियों को दिया जाएगा।

    वहीं टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम में पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह को छोड़कर सभी को अर्जुन पुरस्कार से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सभी को सम्मानित करेंगे। 

    नीरज चोपड़ा-रवि कुमार सहित इन खिलाड़ियों को आज मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-

    वहीं अर्जुन पुरस्कार जिन्हें मिलेगा उसमें अरपिंदर सिंह, सिमरनजीत कौर,संदीप नरवाल, हिमानी उत्तम परब, अभिषेक वर्मा, अंकिता रैना, शिखर धवन, भवानी देवी, मोनिका, वंदना कटारिया, दीपक पुनिया, दिलप्रीत सिंह सहित कई लोगों के नामों का समावेश है।