Lumpy
File Pic

    Loading

    राजस्थान : देश (Country) के कई राज्यों (States) में लंपी वायरस (Lumpy Virus) अपने प्रकोप का पांव तेजी से पसार रहा है। राज्यों में गायों (Cows) के शवों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते अब शवों को दफ़नाने के लिए जगह की भी कमी पड़ने लगी है। ये वायरस राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भयंकर तबाही मचा रखी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार लंपी वायरस से अब तक पूरे देश में 57 हजार से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। इस आंकड़ों में सबसे ज्यादा गायें राजस्थान की है। जहां 37 हजार गायों की मौत हो चुकी है।  

    मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के दिए गए जानकारी के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और पंजाब सहित अन्य 6-7 राज्यों में लंपी वायरस फैल चुका है। वहीं इसके कुछ मामले आंध्र प्रदेश में भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया की लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है साथ ही लगातार राज्यों के लिए केंद्र एडवायजरी भी जारी कर रहा है। पुरुषोत्तम रूपाला ने गायों को गोटपॉक्स वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है साथ ही उन्होंने राज्य सरकारों को टीकाकरण में तेजी लाने के भी कहा।

    पुरुषोत्तम रूपाला ने जानकारी देते हुए बताया कि अब गुजरात में स्थिति में सुधार हो रहा है वहीं हरियाणा और पंजाब में भी स्थिति पर नियंत्रण है। जबकि राजस्थान में यह बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इससे बहरहाल, दूध उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है। गौरतलब है कि लंपी वायरस जानवरों के लिए बेहद ही खतरनाक है। जो कि मक्खियों और मच्छरों की कुछ प्रजातियों और टिक्स से फैल रहा है। इस वायरस से संक्रमित पशुओं को तेज बुखार आना, चारा कम खाना और शरीर, गर्दन और चेहरे के ऊपरी भाग पर गोल गांठ निकलना और पैरों में सूजन, पशुओं का लंगड़ा कर चलना इसके लक्षण है।