Raigad Landslide
Pic Source- ANI Raigad Landslides रेस्क्यू ऑपरेशन करती हुई NDRF की टीम

Loading

रायगढ़: महाराष्ट्र (Maharashtra)के रायगढ़ (Raigad)में भूस्खलन प्रभावित इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण यह दिक्कत आ रही है। हालांकि मुश्किलों के बीच भी तलाशी अभियान जारी है। मलबे से अब तक 16 लोगों की शवों को निकाला जा चुका है। 139 लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। 

 5वीं बटालियन NDRF के कमांडेंट एस.बी. सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। बारिश के कारण कीचड़ नीचे गिरने लगी है।

बता दें, महाराष्ट्र  के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव  में गुरुवार को लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन (Landslide) हो गया था, जिसके बाद गांव श्मशान में बदल गया। 248 लोगों की जनसंख्या वाले इस गांव में लैंडस्लाइड के चलते अबतक मलबे में दबे 16 लोगों के शव को निकाला गया है जबकि 93 लोग फिलहाल जीवित हैं। वो भी वो लोग जो घटना के समय या तो बाहर थे या फिर किसी तरह अपनी जान बचाकर यहां से भागने में कामयाब रहे। अगर प्रशासन की आंकड़ें की बात करें  तो 139 लोग अब भी इस जगह पर लापता हैं और संभवत: सब मलबे में ही दबे हैं।