भारत में थूका जाता है लाखों टन गुटखा, जानें कौन सा राज्य है सबसे आगे

    Loading

    नई दिल्ली: कई सर्वेक्षण ऐसे होते है, जो बेहद चौंका देते है, आज एक ऐसी ही खबर हम आपके लिए लेकर आये है। भारत जितना खूबसूरत है उतने ही कुछ चीजें यहा ऐसी है जो बेहद असहज महसूस करवाती है, इनमे से ही एक है धूम्रपान। आपने भी देखा होगा भारत के शहरों में  कई दीवारें या कोने ऐसे होते है, जहां गुटखा थूका होता है। इससे कई खूबसूरत इमारतें खराब हो जाती है। बता दें कि हर साल लाखों टन गुटखा हमारे भारत में थूका जाता है, इस  यादि में कई ऐसे राज्य है जो बेहद आगे है। आइए जानते है  आखिर इसमें कौन सा राज्य है सबसे आगे…  

    हैरान कर देने वाले आकड़ें 

    कई ऐसी जगहें है जो गुटखा थूकने की वजह से गंदी हो जाती हैं। वहीं, कचरे दान के पास, सड़क पर, सड़क किनारे खंभों पर भी गुटखा थूकने के निशान रहते हैं। यहां तक कि लोग कई ऐतिहासिक इमारतों को भी गुटखे से गंदा कर देते है। जैसा की हमने आपको बताया भारत के लोग हर साल कई लाख टन तक गुटखा थूक देते हैं। जी हां ये आंकड़े वाकई में बहुत हैरान कर देने वाला है, क्योंकि सालभर में लोग लाखों टन तक गुटखा थूक देते हैं।

    क्या कहती है रिपोर्ट 

    आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के लोग साल भर में 1.564 मिलियन टन गुटखा थूक देते हैं। अब इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की भारत में कितना ज्यादा गुटखा बिका जाता है। अगर स्विमिंग पूल के आधार पर देखें तो लोग इतना गुटखा थूकते हैं कि उससे कई स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं। कहा जाता है एक ओलिंपियन पूल में 2.5 मिलियन लीटर पानी आता है. ऐसे में कई स्विमिंग पूल भारत के लोग गुटखे थूक कर भर सकते हैं। 

    इस राज्य में है सबसे ज्यादा खपत 

    दरअसल इंडिया इन पिक्सल के एक ग्राफिक के अनुसार, हर साल उत्तरप्रदेश के लोग गुटखा थूक कर 46.37 पूल भर सकते हैं। उसके बाद बिहार का नंबर है, जहां के लोग एक साल में 2.5 मिलियन वाले 31.33 पूल भर सकते हैं। इससे हम अंदाजा लगा सकते है कि यहां गुटखे का सेवन कितना ज्यादा है। 

    यह हो सकता है खतरनाक.. 

    वहीं, ओडिशा के लोग 28.37, बंगाल के लोग 21.94, गुजरात के लोग 20.98 और दिल्ली के लोग 1.8 पूल हर साल गुटखा थूक कर भर सकते हैं। आप इन आंकड़ों से अंदाजा लगाइए कि यह भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, कितने लोगों को मुंह का कैंसर होने का खतरा हो सकता है, वही कितनी सारी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती है।