Narendra Modi YouTube

Loading

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) समेत दुनिया के सभी नेताओं को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके 20 मिलियन यानी दो करोड़ से भी सब्सक्राइबर हैं।

पीएम मोदी के इस यूट्यूब चैनल पर उनके उनके भाषणों के वीडियो और कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट देखने को मिलता है। यूट्यूब के अलावा मोदी के इंस्टाग्राम पर 82.7 मिलियन और ‘X’ (पहले ट्विटर) पर 94 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि, फेसबुक पर 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Narendra Modi YouTube

पीएम मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माना जाता है। हाल ही में आई विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी टॉप पर थे। दिसंबर महीने की शुरुआत में मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वे के अनुसार पीएम मोदी 76% की अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

गौरतलब है कि एक निजी समाचार चैनल और एक सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा कराए एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में 2024 में मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को करीब 295-335 सीटें मिल सकती हैं जबकि विपक्षी दल कांग्रेस और उसके ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन के सहयोगी दलों को 165-205 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

दक्षिण भारत में NDA के लिए चुनौती

मोदी के नेतृत्व में भाजपा के कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी बेहतर प्रदर्शन करने का अनुमान, लेकिन दक्षिण भारत राजग के लिए एक चुनौती रहेगा।सर्वेक्षण के अनुसार, राजग मध्य प्रदेश (27-29), छत्तीसगढ़ (9-11), राजस्थान (23-25) और उत्तर प्रदेश (73-75) जैसे भाजपा शासित राज्यों में “आसानी से बढ़त” बनाते हुए दिखायी देता है। हालांकि, भाजपा को तेलंगाना-महाराष्ट्र और बिहार में कांग्रेस बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

सर्वेक्षण के अनुसार देशभर के कुल 47.2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के काम से बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं जबकि 30.2 फीसदी ने कहा कि वे कुछ हद तक संतुष्ट हैं और 21.3 फीसदी ने कहा कि वे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।