
नई दिल्ली. देश के इतिहास में आज नयी इबारत का लेखन हुआ है। जी हां, अब से कुछ देर पहले नए संसद भवन (New Parliament House Inaugration) के उद्घाटन के लिए हवन-पूजन शुरू हो गया है। वहीं आज संसद भवन का उद्घाटन समारोह दो चरणों में हो रहा है। ऐसे में आज आज पूरी दुनिया बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर देखेगी। आज इस अतिमहत्वपूर्ण मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिड़ला पूजन में मौजूद हैं। वहीं इस ख़ास मौके पर चेन्नई से आए धर्मपुरम अधीनम मठ के 21 अधीनम ने PM मोदी को सेंगोल सौंपा। प्रधानमंत्री ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया और साधु-संतों का पवन आशीर्वाद लिया।
#WATCH | PM Modi installs the historic ‘Sengol’ near the Lok Sabha Speaker’s chair in the new Parliament building pic.twitter.com/Tx8aOEMpYv
— ANI (@ANI) May 28, 2023
#WATCH | PM Modi carries the historic ‘Sengol’ into the Lok Sabha chamber of the new Parliament building pic.twitter.com/wY206r8CUC
— ANI (@ANI) May 28, 2023
सेंगोल स्पीकर की कुर्सी के बगल हुआ स्थापित
इसके बाद आज PM मोदी ने मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल को स्पीकर की कुर्सी के बगल स्थापित कर दिया है। PM मोदी ने सेंगोल को लोक सभा में स्पीकर के दाहिने ओर स्थापित कर दिया है। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि, इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया है और बहिष्कार का भी बड़ा ऐलान किया है। लेकिन इस भारी विरोध के बीच नई संसद के लोकसभा में सेंगोल को भी स्थापित किया गया ।
आज इसे तमिल संस्कृति की विधियों के मुताबिक स्थापित किया गया है है। बीते दिन शनिवार को ही PM मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में तमिलनाडु के अधीनम से मुलाकात की थी। इस दौरान PM मोदी ने कहा था कि सेंगोल को आज तक सिर्फ एक छड़ी समझा गया, लेकिन अब इसे उचित सम्मान मिल रहा है।
#WATCH | PM Narendra Modi carries the historic ‘Sengol’ post the pooja ceremony after it is handed over to him by the Adheenam seers. pic.twitter.com/FCAkjD90jK
— ANI (@ANI) May 28, 2023
#WATCH | PM Modi bows as a mark of respect before the ‘Sengol’ during the ceremony to mark the beginning of the inauguration of the new Parliament building pic.twitter.com/7DDCvx22Km
— ANI (@ANI) May 28, 2023
जानें नई संसद के उद्घाटन का कार्यक्रम
- आज कार्यक्रम सुबह साढ़े 7 बजे से पूजा और हवन के साथ शुरू हुआ। अब यह 7 घंटे चलेगा।
- आज साढ़े 8 से 9 बजे के बीच लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना की गई।
- साढ़े 9 बजे पार्लियामेंट लॉबी में प्रार्थना सभाएं होंगी।
- वहीं 12 बजे नई पार्लियामेंट बिल्डिंग से जुड़ी दो शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा।
- दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपए का स्पेशल सिक्का और स्टाम्प भी जारी करेंगे।
- इसके 10 मिनट बाद प्रधानमंत्री स्पीच देंगे और 2:30 बजे इस भव्य कार्यक्रम का समापन होगा।
#WATCH | PM Modi handed over the historic ‘Sengol’ by Adheenams before its installed in the new Parliament building pic.twitter.com/vGWhI9mg34
— ANI (@ANI) May 28, 2023
जानें नए संसद भवन की खासियतें
- नए संसद भवन को 971 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
- इसमें 1272 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
- इनमें अब लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सांसद बैठ सकते हैं।
- नई संसद में कई तरह की मॉडर्न फैसिलिटी हैं।
- इसमें अनेकों एडवांस्ड फीचर्स लगाए गए हैं।
- एक वृहद एडवांस्ड सिक्योरिटी सिस्टम भी यहां स्थापित है।
- इसमें एक कॉन्सिट्टूयशन हॉल भी है।
- इसके अलावा और भी कई तरह की जरुरी सुविधाएं हैं।
ख़ास लोगों का वॉयस ओवर
#WATCH PM Modi and Lok Sabha Speaker Om Birla arrive at the new Parliament building for the inauguration ceremony pic.twitter.com/nHbfqFFYZh
— ANI (@ANI) May 28, 2023
#WATCH PM Modi and Lok Sabha Speaker Om Birla begin pooja for the inauguration of the new Parliament building
The puja ceremony will continue for about an hour. After the puja, the PM will receive the ‘Sengol’ and install it in the new Parliament. pic.twitter.com/S13eVwZZD3
— ANI (@ANI) May 28, 2023
उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट बिल्डिंग के वीडियो के लिए सभी से वॉयस ओवर देने की अपील की थी। इसके बाद शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो में अपनी आवाज दी। बता दें कि संसद के इनॉग्रेशन का विपक्ष के 20 दलों के बायकॉट किया है।
इन पार्टियों ने किया बहिष्कार
इस उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध करने वालों में कांग्रेस के अलावा, TMC, DMK, JDU, AAP, NCP, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, RJD, CPI, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), केरल कांग्रेस (मणि), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), MDMK शामिल हैं जिन्होंने इस नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जाने से साफ इनकार कर दिया है।