photo- ani
photo- ani

Loading

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज अपने असम दौरे हैं। जानकारी के अनुसार वह ​आज असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन (Tezpur Air Force Station) से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट (Sukhoi 30 MKI fighter jet) में उड़ान भरेंगीं। फ़िलहाल उन्होंने तेजपुर वायु सेना (Air Force) स्टेशन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह पहला मौका होगा जब वह किसी फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी। इसके लिए एयरफोर्स ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।   

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी 25 नवंबर 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। वे फाइटर जेट सुखोई-30 MKI में उड़ान भरने वाली विश्व की पहली महिला राष्ट्रपति थी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। प्रतिभा पाटिल ऐसा करने वाली वे देश की दूसरी राष्ट्रपति थीं। पुणे के वायु सेना के लोहेगांव बेस से करीब आधे घंटे उड़ान भरी थी। सुखोई 30 MKI उड़ाने के बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सेना की वर्दी पहन कर टी 90 मुख्य युद्धक टैंक की सवारी की थी। फ़िलहाल अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी फाइटर जेट में उड़ान भरने जा रहीं हैं।  

बता दें कि फाइटर जेट में उड़ान भरने की लिस्ट में एक और महिला का भी नाम है। पूर्व रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने 17 जनवरी 2018 में सुखोई 30MKI में उड़ान भरी थी। देश के सबसे एडवांस फाइटर जेट सुखोई को उड़ाने वाली वह पहली महिला बन गई थीं। उन्होंने जोधपुर एयरबेस से 2100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले सुखोई 30MKI से 8 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची उड़ान भरी थी। वे करीब 45 मिनट तक उड़ान भरी थी।