
नई दिल्ली. जहां एक तरफ चीनी सेना (Chinese Army) के साथ झड़प के बाद कानून मंत्री किरन रिजिजू (Kiran Rijiju) अब खुद भी तवांग जा पहुंचे हैं। वहीं वे वहां पर उन्होंने भारतीय सेना के जवानों से आज मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, भारतीय सेना के वीर जवानों की पर्याप्त तैनाती के चलते अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र अब पूरी तरह से सुरक्षित है।
“Yangtse area in Tawang, Arunachal Pradesh is fully secured now due to adequate deployment of the brave jawans of Indian Army,” tweets Union minister Kiren Rijiju. pic.twitter.com/Zq3IzjJVCm
— ANI (@ANI) December 17, 2022
रीजीजू: राहुल गांधी शर्मिंदगी का कारण
गौरतलब है कि इससे पहले आज कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी वे बिगाड़ रहे हैं। जानकारी दें कि, राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और “अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।”
Rahul Gandhi is not only insulting Indian Army but damaging nation’s image. He is not only a problem for the Congress Party but he has also become a huge embarrassment the country.
We are proud of our Armed Forces. pic.twitter.com/F6i8IScVHo— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 17, 2022
रीजीजू ने किया ट्वीट
इस बाबत रीजीजू ने ट्वीट किया था कि, “राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं।” अरुणाचल प्रदेश में पहुच कर आज सांसद रीजीजू ने कहा कि देश के लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर बहत ज्यादा गर्व है।