pannu

Loading

नई दिल्ली/ मुंबई: भारत के खालिस्तानी आतंकवादी ( Khalistani terrorist ) गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) की मौत की सूचना सामने आई है। सिंह पन्नू की मौत की अमेरिका (America) से आ रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी (Most wanted Khalistani terrorist ) और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हांलाकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि  नहीं हुई है।

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरपतवंत सिंह पन्नू का मौत एक रोड एक्सीडेंट में हुआ। यह एक्सीडेंट अमेरिका के हाईवे 101 पर हुआ है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो खालिस्तानियों  की ओर से और न ही अमेरिकी सरकार ने कोई पुष्टि की गई है।

दो महीने में 3 खालिस्तानी आतंकवादियों मौत की
दो महीने यानी 60 दिनों के भीतर तीसरे खालिस्तान समर्थक आतंकवादी की मौत हुई है, जिनमें हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा और परमजीत सिंह पंजवार शामिल है।  इन सबके मौत के बाद आज गुरपतवंत सिंह पन्नू  की मौत की सूचना सामने आ रही है। सिंह पन्नू 3 हफ्तों तक छिपा था। यह खालिस्तानी यूट्यूब चैनल का चेहरा भी था। हाल ही में खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद उसने एक वीडियो भी जारी किया था। और इसका जिम्मेदार कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को ठहराया था।