
बेलगावी: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया और मौके पर मौजूद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेलगावी के बेगेवाड़ी में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। वहीं, संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी भी की। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्नाटक पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
#WATCH कर्नाटक: कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। pic.twitter.com/TQ9rdvwQBu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2022
देवेंद्र फडणवीस ने की कर्नाटक के सीएम बोम्मई से बात
इस बीच, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात की है। वहीं, उन्होंने बेलगावी के निकट बेगेवाड़ी में हुई घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फडणवीस को आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कर्नाटक CM से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की। CM बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और फडणवीस को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा होगी: उपमुख्यमंत्री कार्यालय
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2022
मंत्रियों ने की यात्रा स्थगित
बढ़ते सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपनी यात्रान को स्थगित किया है, इसे रद्द नहीं किया गया है। देसाई ने कहा, आज हमें बेलगावी में सीमा क्षेत्र का दौरा करना था, इस बारे में हमने कर्नाटक सरकार को सूचित किया था। लोगों के साथ सीमा मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ताकि इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।