Smriti Irani
Pic Source: Twitter

Loading

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिस पर कांग्रेस सहित दूसरे राजनीतिक दल भी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। इस वीडियो के जरिए राजनीतिक दल स्मृति ईरानी को घेर रहे हैं। आरोप लगाया कि मंत्री ने एक बड़े अखबार के रिपोर्टर को धमकाया (hreatened journalist), जिस पर स्मृति ईरानी भी जवाबी हमला देने से पीछे नहीं हट रहीं हैं। 

क्या है मामला 
केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की सलोन विधानसभा गई थीं। गांववालों की फरियादें सुनने के बाद जब वे लौट रहीं थी तो कुछ पत्रकारों ने घेर लिया। उन्हीं में से किसी एक ने कुछ सवाल पूछा जिसपर स्मृति ने कहा कि ‘मेरे लोकसभा क्षेत्र का अपमान मत करो। इसके बाद वह एक मीडिया बैनर के मालिक को फोन करके शिकायत की बात करती हैं। अब इस पर कांग्रेस स्मृति ईरानी और भाजपा पर कटाक्ष कर रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री के इस वीडियो पर यूजर्स तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वायरल वीडियो पर राजनीतिक ने क्या कहा 
कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से यह वीडियो ट्वीट किया गया। कैप्शन में लिखा कि स्मृति इरानी जी पत्रकार को धमका रही हैं। मालिक को फोन करके नौकरी खाने का विचार है। लगता है पत्रकार ने पूछ लिया होगा- 13 रुपए में चीनी कब मिलेगी? या गैस सिलेंडर के दाम कम कब होंगे? या बेटियों के साथ हुए अत्याचार पर चुप क्यों हैं? जवाब देते न बना तो धमकी पर उतर आईं। स्मृति इरानी जी क्योंकि आप समझना चाह रही थीं, यह मोहब्बत नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से  वीडियो ट्वीट कर कैप्शन में लिखा कि अपने  सत्ता का नशा PM Modi और उनके मंत्रियो के सिर चढ़ कर बोल रहा है। केंद्रीय मंत्री  @smritiirani से पत्रकार ने एक सवाल क्या पूछ लिया। मैडम जी आग बबूला होकर पत्रकार को धमकी देने लगी। मोदी सरकार के मंत्री याद रखें -ये गुरुर, ये घमंड चार दिन भी नहीं टिकेगा। अगर जनता ने सत्ता वाली कुर्सी खींच ली।