Weather Update,
Representative Photo

Loading

नई दिल्ली: पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पारा गिरने वाला है। जम्मू कश्मीर-उत्तराखंड (Jammu and Kashmir-Uttarakhand)  समेत पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी के आसार है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) की बात करें तो दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जल्द ही एकबार फिर दिल्ली का तापमान लुढ़क सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आंधी, तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दौरान ओलावृष्टि का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में आंधी चलने का भी अलर्ट है।

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है, जिसके एक बार फिर ठंडक बढ़ेगी। 

बारिश-बर्फबारी के आसार

जम्मू कश्मीर में रविवार से अगले चार दिन तक भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कश्मीर में कई जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक वर्षा व बर्फबारी की संभावना जताई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी 2024 को, पंजाब में 19 और 20 फरवरी 2024 को  और  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी, 2024 को तेज हवाओं के साथ अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।