New Parliament | नई संसद में सांसदों के बैठक की पहली तस्वीर, PM मोदी ने किया महिला आरक्षण का ऐलान | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटSeptember, 19 2023

नई संसद में सांसदों के बैठक की पहली तस्वीर, PM मोदी ने किया महिला आरक्षण का ऐलान

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
14:10 PMSep 19, 2023

देखें नए संसद भवन की शानदार तस्वीरें

 

 

13:56 PMSep 19, 2023

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में कई बार महिला आरक्षण बिल पेश किया गया है। लेकिन उसे पार कराने के लिए आंकड़े नहीं जुटा पाए और उसके कारण वह सपना आधूरा रह गया। महिला को अधिकार देने का उनकी शक्ति को आकार देने का काम करने के लिए भगवान ने मुझे चुना है। PMमोदी ने महिला आरक्षण को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' नाम दिया है।

13:35 PMSep 19, 2023

नई संसद में काम-काज की पहली तस्वीर

जहां पुराने संसद भवन से पदयात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी सांसद नए संसद भवन पहुंच गए हैं। वहीं इसके कुछ देर बाद अब यहीं पर विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होगी।

13:13 PMSep 19, 2023

कांग्रेस नेता अधीर रंजन और राहुल गांधी 'कांस्टीट्यूशन' की कॉपी लेकर पहुंचे नए संसद

#WATCH | Leader of Congress in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury holds the Constitution of India in his hand as Congress MPs enter the new building of the Parliament. pic.twitter.com/cjoNQ9PVt2— ANI (@ANI) September 19, 2023
#WATCH | Leader of Congress in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury, MPs Rahul Gandhi, Gaurav Gogoi and others enter the new building of the Parliament. pic.twitter.com/nFhM8BT3Eg— ANI (@ANI) September 19, 2023
 
12:54 PMSep 19, 2023

कांस्टीट्यूशन की कॉपी लेकर नए संसद में PM मोदी ने किया प्रवेश

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, Union Ministers Piyush Goyal, Nitin Gadkari and other parliamentarians enter the New Parliament building. pic.twitter.com/kis6atj56K— ANI (@ANI) September 19, 2023
 #WATCH | Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, Union Ministers Piyush Goyal, Nitin Gadkari and other parliamentarians move out of the old Parliament building and proceed to the new building. pic.twitter.com/sLAeTEV5km— ANI (@ANI) September 19, 2023
12:47 PMSep 19, 2023
12:44 PMSep 19, 2023

PM मोदी ने दी सलाह- पुरानी संसद का नाम रखा जाए 'संविधान सदन'

12:24 PMSep 19, 2023

जब PM मोदी ने किया शाहबानो केस का जिक्र

आज संसद को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि, यहीं पर 1947 में अंग्रेजी हुकूमत ने सत्ता हस्तांतरण किया। यह सेंट्रल हॉल उस प्रकिया का भी साक्षी है। हमारे राष्ट्रगान और तिरंगे को भी यहीं अपनाया गया। यहीं पर चार हजार से ज्यादा कानून पास हुए। इसी संसद में मुस्लिम बहन बेटियों को न्याय की जो प्रतीक्षा थी, शाहबानों केस के कारण गाड़ी कुछ उलटी पाटी पर चल गई थी। अब इसी सदन ने हमारी उस गलती को ठीक किया है।

11:48 AMSep 19, 2023

संसदमें PM मोदी का संबोधन

Load More

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वहीं बीते सोमवार को संसद की कार्यवाही को मंगलवार दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं यानी मंगलवार 19 सितंबर से सदन के विशेष सत्र की कार्रवाही नए संसद भवन (New Parliament Building) में होगी। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे लोकसभा की कार्यवाही जबकि 2:15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी। नए संसद भवन में प्रवेश के लिए सभी सांसदों को नया पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा। इसमें संविधान की कॉपी, नए संसद को लेकर स्मारक सिक्का और डाक टिकट होगा।

वहीं आज इससे पहले पैदल मार्च, फोटो सेशन और PM मोदी सहित कई नेताओं का अभिभाषण होगा। बता दें कि, बीते सोमवार को संसद के विशेष सत्र की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि यह सत्र बहुत छोटा है इसलिए इसे जरुर ऐतिहासिक बनाने की कोशिश करें।जानकारी दें कि, नए संसद भवन में दोपहर 1:15 बजे लोकसभा की कार्यवाही जबकि 2:15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी। इससे पहले पैदल मार्च, फोटो सेशन और PM मोदी सहित कई नेताओं का अभिभाषण भी होगा।

इसके पहले आज सुबह 9:30 बजे फोटो सेशन होगा। जानकारी के मुताबिक सभी सांसदों पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल के सामने फोटो सेशन के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान तीन तस्वीरें ली जाएंगी। पहली तस्वीर में लोकसभा के सभी सदस्य होंगे जबकि दूसरी तस्वीर में राज्यसभा के सभी सदस्य होंगे। वहीं तीसरी तस्वीर में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य मौजूद होंगे।

इधर इस नए संसद भवन में आज शिफ्ट होने के बाद लोकसभा में नए स्पीकर ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोलेंगे। वहीं सेंट्रल हॉल में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता अधीर रंजन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सांसद मेनका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी अपनी बात रखेंगे।

यह भी जानकारी दें कि, बीते 18 सितंबर को संसद का विशेष सत्र (Parliament Special Session) में PM मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) को मंजूरी दे दी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता ( Modi Cabinet) में हुई कैबिनेट बैठक में लोकसभा और विधानसभाओं जैसी निर्वाचित संस्थाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण को मंजूरी दी गई। वहीं अब यह विधेयक आज यानी मंगलवार (19 सितंबर) संसद में पेश किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इसे पहले लोकसभा में पेश किया जाएगा। 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.