Ban on Valentine's day

Loading

Countries with Ban on Valentine day  : दुनिया के कई देशों में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे बड़े ही जोश से मनाया जाता है। 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे पहली बार 496 ई में शुरू हुआ था। उसके बाद रोम के पोप गेलैसियस ने बाद पांचवी शताब्दी में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मानाने की घोषणा की थी। जिसके बाद इसे 14 फरवरी के दिन लोग मनाने लगे। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका को फुल, चॉकलेट समेत गिफ्ट देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन कई ऐसे देश भी हैं जहां पर वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता है। अगर वहां पर कोई वैलेंटाइन डे मनाता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। चलिए उन देशों के बारे में बताते हैं जहां पर वैलेंटाइन नहीं मनाया जाता है उसके पीछे का कारण क्या है।

मलेशिया
अगर आप अपना वैलेंटाइन डे को आउट ऑफ़ इंडिया में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो भूलकर भी मलेशिया मत जाना। मलेशिया में साल 2005 से वैलेंटाइन डे मनाने पर बैन लगा दिया गया है। मलेशिया में मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा है और यहां पर वैलेंटाइन डे को लेकर फतवा जारी किया गया है। किसी ने भूलकर अगर इसे मनाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। साल 2012 में कुछ होटलों में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा था, जिसके बाद वहां पुलिस ने होटल में तोड़फोड़ कर तकरीबन 200 लोगों से अधिक पर कार्रवाई की थी।

 

सऊदी अरब
सऊदी अरब भी एक मुस्लिम देश है। इस देश में भी वैलेंटाइन डे पूरी तरह से बैन है। उनका मानना है कि इससे युवाओं पर बुरा असर पड़ता है। अगर कोई दूसरे देश का भी शख्स इस देश में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। इस देश के कानून में वैलेंटाइन डे मनाने पर गिरफ्तारी से लेकर सजा भी दी जाती है।

पाकिस्तान
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी वैलेंटाइन डे के खिलाफ है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अदालत इसे इस्लामिक शिक्षा के खिलाफ मानता है। इस देश में सार्वजनिक जगहों पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट नहीं किया जा सकता है।   

ईरान
इस देश में वैलेंटाइन पर पाबंदी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उससे जुड़ी गिफ्ट और कोई भी सामान पूरे इरान में नहीं बेचा जाता है। ईरान में वैलेंटाइन डे पर साल 2010 से पांबदी लगी हुई है। यहां की सरकार इसे इस्लाम के खिलाफ और नैतिक पतन वाला फेस्टिवल मानती है।  

उज़्बेकिस्तान
वैलेंटाइन डे बैन करने वाले देशों की लिस्ट में उज्बेकिस्तान का नाम भी आता है। उज्बेकिस्तान में वैलेंटाइन डे पर साल 2012 में ही बैन लगा दिया गया था। इस देश में वैलेंटाइन डे के दिन बाबर का जन्मदिन मनाते हैं। जहां उसे उज्बेकिस्तान के नायक के रूप में मानते हैं।