Propose day 2024, Valentine Day 2024
प्रपोज करने से पहले पार्टनर को जानें (गूगल)

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम:  प्यार के महीने यानी फरवरी (Valentine Day 2024) की शुरुआत हो चुकी है। किसी को अपने दिल का हाल बताने और इश्क बयां करने के लिए ही ‘प्रपोज डे’ (Propose Day) से अच्छा दिन क्या हो सकता है। अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने के लिए इस दिन तरह-तरह के गिफ्ट, कार्ड दिए जाते हैं।

ये दिन फिजाओं में प्यार का रंग जैसे घुला रहता है। चारों-तरफ प्यार का खुमार छाया रहता है। जिधर देखो लोग अपने प्यार का इजहार करते नजर आ जाते है। हाथों में लाल गुलाब लिए, डरते-डरते अपने वैलेंटाइन के सामने अपने दिल का हाल बयां करते हैं।

वीक का दूसरा दिन हैं ‘प्रपोज डे’ 

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन ‘प्रपोज डे’ (Propose Day on 8th February) होता है, जिसे 8 फरवरी को हर साल मनाया जाता है। गर्ल्स, बॉयज जिन्हें भी मन ही मन पसंद करते हैं, उन्हें इसी दिन प्रपोज करने की हिम्मत कर डालते हैं। अगर प्रपोजल एक्सेप्ट हो जाता है, तो फिर प्यार की गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है।

इन तरीकों से करें प्रपोज

लेकिन, कुछ लोगों को प्रपोज करने में काफी डर लगता है। यहां तक कि प्रपोज कैसे किया जाए, इसकी भी जानकारी नहीं होती है। ऐसे में परेशान न हों, आपको हम प्रपोज करने के कुछ तरीके बता रहे हैं, ट्राई जरूर करना। आइए जानें इस बारे में-

जानकारों के अनुसार, किसी भी लड़की या लड़का को प्रपोज करने से पहले आपको उसके बारे में सभी बातें पता होना बेहद जरूरी है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पहले, आपको उनके बारे में सब कुछ पता होना चाहिए। यह जानना बहुत जरूरी होता है कि चीजों के प्रति उनका नजरिया क्या है और अगर आप उनके साथ रिलेशनशिप में आए तो क्या आप दोनों की सोच मिल पाएगी या नहीं। इसके अलावा, आपको उनके परिवार, दोस्तो आदि के बारे में भी पता होना बेहद जरूरी है।

मीठी यादों से करें शुरूआत

यदि आपकी वो बेस्ट फ्रेंड है, लेकिन अपने दिल का हाल बयां करने में डर लग रहा है तो शुरुआत मीठी यादों से करें।  उन लम्हों को याद करें, जो उसके साथ आपने बिताए हों। उन यादों को याद करके वो भी जरूर खुश होगी और उनमें खो जाएगी। आपकी भावनाओं को समझेगी। यदि आपके लिए उसके दिल में थोड़ी सी भी जगह होगी तो आपका प्रपोजल जरूर एक्सेप्ट होगा। बिना डरे, घबराए ट्राई जरूर करके देखिएगा।

किसी भी लड़की को प्रपोज करने से पहले आपको इस बात का पता होना जरूरी है कि वह सिंगल है या नहीं। अगर वह सिंगल हैं तो हो सकता है आपको हां का जवाब मिल जाए। लेकिन अगर वह पहले से किसी रिश्ते में हैं तो आपके प्रपोज करने से आपकी दोस्ती खराब हो सकती है।

Sunset View

                                                                                                   Sunset View

खुद बनाएं स्पेशल ग्रीटिंग कार्ड

आप उसे प्रपोज करने के लिए कोई ग्रीटिंग कार्ड खरीदने वाले हैं तो ऐसा न करें। थोड़ा खुद भी मेहनत करें। मार्केट से तो कोई भी खरीद कर गिफ्ट, कार्ड दे देता है। आपका प्यार खास है तो उसे खुद से स्पेशल ग्रीडिंट कार्ड बनाकर दें, उसके अंदर लिखे अपने प्यार भरे शब्द। आप कुछ बेस्ट तस्वीरें, वीडियोज को एडिट करके एक वीडियो बनाएं और उसे दिखाएं। इन चीजों के जरिए आप ऑनलाइन भी उसे प्रपोज कर सकते हैं।

सामने वाले की समझे फीलिंग्स

एक बात जो आपको पता होनी बेहद जरूरी है वह यह है कि आपको सामने वाले की फीलिंग्स को समझना बेहद जरूरी हैं। आपको पता होना चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति आपको पसंद भी करता है या नहीं। अगर सामने वाला इंसान आपको पसंद नहीं करता है तो आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

रखें हेल्दी रिलेशनशिप

आपको ये बात जाननी भी बहुत जरूरी है कि आप किसी को खुद से प्यार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं। अगर सामने वाला इंसान आपको पसंद नहीं करता तो आपको उसकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अगर आप उन्हें खुद से प्यार करने के लिए मजबूर करते हैं तो इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। जरूरी है कि आप सामने वाले इंसान के साथ एक हेल्दी रिलेशनशिप स्थापित करें।