इस दिन है छठ पूजा? जानें ‘नहाय खाय’ और ‘खरना’ की सही तिथियां

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) इस साल 10 नवंबर बुधवार को है। यह पर्व उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। कठिन नियम-निष्ठा के कारण छठ को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है।

    इस त्योहार पर छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना की जाती है। छठ के त्योहार पर महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और सुहाग व संतान की लंबी उम्र की कामना के साथ 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं। आइए जानें इस वर्ष छठ पूजा की प्रमुख तारीखों के बारे में –

    छठ पूजा 2021 कैलेंडर

    08 नवंबर: सोमवार, नहाय खाय से छठ पूजा का प्रारंभ।

    09 नवंबर: मंगलवार, खरना।

    10 नंवबर:  बुधवार, छठ पूजा, डूबते सूर्य को अर्घ्य।

    11 नवंबर: गुरुवार, उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, छठ पूजा समापन।

    खरना

    छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है, जो इस वर्ष 09 नवंबर को है। खरना को लोहंडा भी कहा जाता है। खरना छठ पूजा का महत्वपूर्ण दिन होता है। खरना वाले दिन व्रत रखा जाता और रात में खीर खाकर फिर 36 घंटे का कठिन व्रत रखा जाता है। खरना के दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है।

    छठ पूजा

    खरना के अगले दिन छठी मैया और सूर्य देव की पूजा होती है। इस साल छठ पूजा 10 नवंबर को है। छठ पूजा के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

    छठ पूजा समापन

    छठ पूजा का समापन अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो जाता है। 36 घंटे का कठिन व्रत पारण के बाद पूर्ण किया जाता है।