गूगल डूडल (Photo Credits-ANI Twitter)
गूगल डूडल (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर गूगल ने खास डूडल (Google Doodle on Republic Day) बनाया है। इस डूडल के माध्यम से भारत की संस्कृति और विरासत की झलक का प्रदर्शन किया है। गूगल ने डूडल को ऊंट, हाथी, घोड़े, ढोलक समते तिरंगे के रूप में पेश किया है। 

    ज्ञात हो कि इससे पहले पिछले साल गूगल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल में देश की कई संस्कृतियों की झलक देते हुए डूडल बनाया था। उससे पहले 71वें गणतंत्र दिवस पर भी भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए उसे रंग बिरंगा डूडल बनाकर सामने रखा था। 26 जनवरी के पूरी दुनिया भारत की संस्कृति विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक को देखती है जो हर भारतीय के लिए एक गर्व की बात है।  

    गौर हो कि आज गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हर साल की तरह आज भी राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भारत की ताकत और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। साथ ही भव्य परेड भी देखने को मिलेगी। इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री सहित अन्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। आज सुबह 10.05 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल यानि राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे।