
नई दिल्ली: पितृपक्ष के बाद आता है नवरात्रि का उत्सव, जिसे लेकर पुरे देश में एक धार्मिक माहौल बन जाता है। जैसा कि हम सब जानते है हिंदी पंचांग के अनुसार, अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व मनाया जाता है, इस नौ दिन के बाद इसके अगले दिन विजयदशमी मनाई जाती है, जिसे हम दशहरा के नाम से भी जानते है। हर साल होने वाले इस शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, अर्चना की जाती है। इस मौके पर देशभर में उत्सव जैसा माहौल रहता है।
सभी जगहों पर आदिशक्ति मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। ऐसे में इन पावन दिनों में शारदीय नवरात्रि में लोग देशभर में स्थित देवियों के मंदिरों में मां के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए जाते हैं। ऐसे में इस खास त्यौहार पर अगर आप भी शारदीय नवरात्रि में धार्मिक जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन जगहों पर जरूर जाएं। आइए जानते है देश के कुछ ऐसे देवियों के मंदिर जो है बेहद प्रसिद्ध…
बस्तर, (छत्तीसगढ़)
सबसे पहले हमबात करते है छत्तीसगढ़ में स्थित बस्तर की। आपको बता दें कि यहां नवरात्री में दुर्गा पूजा भव्य और पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है। जी हां दरअसल यहां 52 शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ दंतेवाड़ा में स्थित है। इसके अलावा, आप मुंबई, वाराणसी, कुल्लू मनाली आदि जगहों पर घूमने जा सकते हैं, यहां भी माता दुर्गा के कई मंदिर है।
पश्चिम बंगाल
हम सब जानते है कि पश्चिम बंगाल खास कर दुर्गा पूजा के लिए जाना जाता है। पश्चिम बंगाल दुर्गा पूजा के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां भव्य तरीके से मां का आह्वान किया जाता है। इस मौके पर विधि विधान पूर्वक मां की पूजा उपासना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस तरह महाराष्ट्र में गणपति पूजा की जाती है। ठीक उसी प्रकार बंगाल में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। हर घर में कलश स्थापना कर मां की पूजा की जाती है। इसके लिए लोगों की प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में नवरात्रि मनाने की रहती है। यहां नवरात्रि में माता के दरबार देखने लायक रहते है।
अहमदाबाद, (गुजरात)
पश्चिम बंगाल के अलावा गुजरात में नवरात्रि का उत्सव बड़े जोरोशोरों से मनाया जाता है, जी हां दरअसल यहां नवरात्री के मौके पर बड़े पैमाने परडांडिया का आयोजन होता है। बता दें कि डांडिया अब वर्तमान समय में यह मुंबई में भी प्रसिद्ध है। नवरात्रि के नौ दिनों में आरती के साथ सेलिब्रेशन शुरू होता है। इस मौके पर गरबा का आयोजन होता है। इसमें मां का आह्वान किया जाता है। अगर आप डांडिया और गरबा नृत्य देखना चाहते हैं, तो अहमदाबाद घूमने जरूर जाएं। यहां का नवरात्रि उत्सव देख कर आप भी प्रसन्न हो जाएंगे।