International Women's Day 2024, Outfit
महिला दिवस पर पहनें खास परिधान (फोटो-सोशल मीडिया)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: दुनियाभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2024) मनाया जाने वाला है। महिलाओं को समर्पित दिन यह उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सम्मान देने के लिए मनाते है। इस स्पेशल दिन पर आप खुद के लिए या ऑफिस में सेलिब्रेशन में जाने का सोच रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। इस दिन पर हम आपके लिए ऐसे ही कुछ आउटफिट्स स्टाइल लेकर आए है जो आपके दिन को खुबसूरत बना देंगे।

कैसा हो आपका आउटफिट

जैसा कि जानते है यह दिन  महिलाओं को अपनी ताकत, स्वतंत्रता और स्त्रीत्व को पहचनने का दिन है। इस दिन पर आप ऐसे आउटफिट्स को पहनें जो आपके आत्मविश्वास को भर दें और आपके व्यक्तित्व को निखारें। इस दिन पारंपरिक परिधान के साथ आप आरामदायक आधुनिक परिधान भी चुन सकती है। 

इन आउटफिट स्टाइल को करें ट्राई

  1-साड़ी (Saari)                                                                                   

महिला दिवस के मौके पर आप भारतीय परिधानों में आप साड़ी का ऑप्शन चुन सकते है। यह आरामदायक और नारीत्व को दर्शाने वाला बेहतर आउटफिट है इसके लिए आप विभिन्न रंगों और पैटर्न में साड़ी चुन सकती हैं। साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज और एक्सेसरीज के साथ पहने को आपका लुक निखर जाएगा।

2- अनारकली सूट या ट्रेडिशनल गाउन (Anarkali Suit)

महिला दिवस के दिन आप साड़ी के अलावा आरामदायक कपड़ों में अनारकली सूट या ट्रेडिशनल गाउन का ऑप्शन चुन सकती है। इस दिन आप ज्यादा कढ़ाई वाले अनारकली सूट या ट्रेडिशनल गाउन की जगह आप सिंपल सूट या गाउन पहनेंगी आप सुंदर और आत्मविश्वासी नजर आएगी।

3- कुर्ता (Kurta)

इस दिन को खास बनाने के लिए आपका पहनावा बेहतर होना जरूरी है आप इस दिन स्टाइलिश कुर्तो का ऑप्शन भी ले सकती है। जिसे जींस, लेगिंग्स या सलवार के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप स्टाइलिश शॉल या चुन्नी कैरी कर सकती हैं। आज कल बाज़ार में कई डिजाइन और पेटर्न के कुर्ते उपलब्ध है। 

4- फॉर्मल जैकेट और पैंट्स (Formal Jackets And Pants

अगर महिला दिवस पर आप पारंपरिक परिधान नहीं पहनना चाहती है तो इसकी जगह पर आप फॉर्मल जैकेट और पैंट्स का ऑप्शन चुन सकती है। यह ड्रेस आपको एक प्रोफेशनल और कॉन्फिडेंस लुक देगा। इसके साथ मेकअप सिंपल और स्मॉल और लाइटवेट एक्सेसरीज का प्रयोग कर सकते है।

International Women's Day 2024

                                                                                       फॉर्मल ड्रेस और पेंट (सोशल मीडिया)

 

5- जींस और टॉप (Jeans and Tops)

जींस और टॉप एक आरामदायक और स्टाइलिश विकल्प है जो विभिन्न अवसरों के लिए उपयुक्त है। बाज़ार में विभिन्न रंगों और पैटर्न में जींस और टॉप उपलब्ध हैं। जींस और टॉप को स्टाइलिश जूते और बैग के साथ पहन सकती हैं।