आज जिनका जन्म दिन है,  रविवार 27 दिसंबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- रविवार 27 दिसम्बर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में विशेष परिश्रम करना होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है। मित्र के कारण आपको कार्यो में बाधा आ सकती है। वर्ष के मध्य में पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी। यात्रासम्मान के प्रति सतर्क रहें। स्वजनों से मतभेद होगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी। वर्ष के अन्त में शासन से लाभ होगा। व्यक्तित्व का विकास होगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशानियों में वृद्धि होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ का योग है। व्यक्ति का सहयोग रहेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों कोमित्र के कारण बाधाओं का सामना करना होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को स्वजनों से मतभेद हो सकता है। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को धन व्यय होगा।धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिन्ता रहेगी।मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो में खर्च करना होगा।