आज का भविष्य,  शनिवार, 20 जून 2020

Loading

आज का भविष्य– शनिवार 20 जून 2020
आज जन्म लिये बालक का फल :
आज जन्म लिया बालक सौभाग्यशाली, भाग्वर्धक, सुन्दर, तथा शांतिप्रिय होगा, आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, जन्म स्थान के पास अपना भाग्योदय करेगा, पिता के प्रति आस्था रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मेष– उच्च अध्ययन पर अंतिम निर्णय होगा, यात्रा सुखद रहेगी, मित्र मदद करेंगे, राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी।
वृषभ– मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा, तीखी बातों से बचें, सोच समरूकर पॅूजी निवेश करें, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी,संतान के कार्य बनेंगे।
मिथुन– संवाद बनाये रखें, रिश्ते मजबत होंगे, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ किया जा सकता है, जमीन जायजाद मिलने का योग है, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा।
कर्क– भावुकता में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, अधिकारियों का सहयोग तरक्की में सहायक रहेगा, विवादों को टालना हितकर रहेगा।
सिंह– कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे, रोजगार के अवसर की तलाश पूरी होगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता के कारण व्यवधान आ सकता है।
कन्या– सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मांगलिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, मित्रों से विवाद होगा, कामकाज पूरा होगा।
तुला– नये प्रस्ताव मिलने के आसार हैं, भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा।
वृश्चिक– न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का विकास होगा, श्रम उतना ही करें, जितना आपका षरीर साथ दे।
धनु– बुजुर्गो का ध्यान रखें, षासन सत्ता एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे, आशा से अधिक लाभ प्रसन्नता देगा।
मकर– साहसिक प्रयत्न से शत्रुओं पर विजय मिलेगी, नौकरी में यश एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा, परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
कुम्भ– कारोबारी विस्तार की संभावना है, दानधर्म में खर्च होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें, साहस पराक्रम बना रहेगा।
मीन– बिना मांगे राय न दें, अपमान हो सकता है, नई योजना हाथ में आने के आसार हैं, भूमि भवन, मकान आदि संबंधित विवादों का समाधान होगा।
व्यापार भविष्य-
आषाढ कृष्ण चर्तुदशी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, चांदी के भाव में तेजी के रियेक्शान रहेंगे, पीले रंग की वस्तुओं में तेजी होगी। हल्दी, गुड,़ सोना, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15 मिनिट के अन्दर तेजी के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 2585 है।