Holi 2024, Chandra Grahan 2024
चंद्रग्रहण का क्या होगा असर ( फाइल फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: 25 मार्च को रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण लगने (Holi Chandra Grahan 2024) जा रहा है।

भारत में नहीं दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

जानकारों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व के साथ-साथ धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत महत्व होता है। लेकिन, यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन, ज्योतिषियों के अनुसार, होली पर चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा हो सकती है।

ऐसे में आइए जानें इन उपायों के बारे में-

1- इस मंत्र का करें जाप

ज्योतिषियों के मुताबिक, आप इस दिन ॐ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं। साथ ही इस दिन चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय को करने से चंद्रदेव प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाते हैं। इससे जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

2- इन चीजों का करे दान

कहते है, चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करना भी शुभ होता है। ऐसे में होली चंद्र ग्रहण के दौरान दूध, चावल और दही जैसी सफेद चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है। इसके अलावा, आप चंद्र ग्रहण के दिन सफेद कपड़े और सफेद मिठाई का भी दान कर सकते हैं। इससे आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

3- मंदिर में नहीं करें पूजा-पाठ

चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर में किसी भी तरह की पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह आप मन में ही भगवान का स्मरण करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि चंद्र ग्रहण के दौरान घर के मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी नहीं छूना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।