घर की सुख-समृद्धि के लिए मुख्य द्वार पर यह प्रतिमा लगाएं और तोरण का लाभ भी जानें

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: किसी भी व्यक्ति के जीवन में वास्तु-शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बहुत ही अहम होता है इसलिए लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर शुभ चीजें लगाते है। इन चीजों को लगाने से सकारात्मक प्रभाव घर में रहने वाले लोगों पर भी होता है। कहते हैं कि जिस घर का वास्तु सही नहीं होता है, उस घर की कभी तरक्की नहीं होती है। यदि घर की तरक्की और सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो वास्तु-शास्त्र के कुछ उपायों को अपनाएं। ऐसे में आइए जानें उन उपायों के बारे में-

    वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर तोरण अवश्य लगाएं। बता दें कि तोरण आम और पीपल के पत्ते का ही बना कर लगाएं। मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से बुरी या नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। आप किसी खास दिन पूजा-पाठ के बाद मुख्य द्वार पर तोरण लगा सकते हैं।

    माना जाता है कि मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण भी लगाने चाहिए। ध्यान देने वाली बात ये है कि मां लक्ष्मी के पैर घर के अंदर की तरफ बने होने चाहिए। बता दें कि मां लक्ष्मी के चरण सुख-समृद्धि का सूचक होते हैं। रोज शाम को आटे की रंगोली बनाना भी शुभ होता है। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

    ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाई जानी चाहिए। गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर लगाएं, जिनकी पीठ एक-दूसरे से जुड़ी हो। इस तरह की मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर की सभी बाधाएं दूर भागती हैं।

    घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल स्वास्तिक बनाएं। स्वास्तिक लगाने से घर के वास्तु और दिशा दोष दूर होते हैं। मुख्य द्वार के ऊपर बीचों बीच नीला स्वास्तिक बनाएं। ऐसा लगाने से घर के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है।