Ashish Shelar

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) सहित पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का संक्रमण (Corona Infection) लगातार बढ़ रहा है। इससे आम और खास सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री आशीष शेलार (Ashish Shelar) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (MP Dr. Shrikant Shinde) दूसरी बार कोरोना से प्रभावित हुए हैं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया (Social Media) पर जानकारी शेयर की है।

     भाजपा नेता आशीष शेलार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि बुधवार को हुई। उन्होंने देर रात इसकी जानकारी ट्वीट कर दी।  उन्होंने कहा है कि हमारी कोविड -19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैं इलाज करवा रहा हूं। हमारे संपर्क में आने वाले सभी खुद को अलग रखें एवं जांच कराएं। मैं अपने कार्यकाल के जरिए मुंबई के लोगों के लिए उपलब्ध हूं।

    सांसद शिंदे ने दी ट्वीट कर दी जानकारी

    शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को दूसरी बार कोरोना का संक्रमण हुआ है। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है। उन्होंने कहा है कि आज एक बार फिर कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डॉक्टरों की सलाह पर इलाज करवा रहा हूं। इसके पहले 1 मार्च को शिंदे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।