1/12

Happy Birthday Shalini: साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाने वाली शालिनी का जन्मदिन है। अभिनेत्री शालिनी पांडे का जन्म 23 सितंबर, 1994 को हुआ था। अदाकारा को बचपन से ही अभिनय का शौक था। शालिनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत जबलपुर में थिएटर से की। इसके बाद अभिनेत्री ने साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से एंट्री की।यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शालिनी अभिनेता विजय देवरकोंडा के अपोजिट दिखाई दी थी। इसके बाद अदाकारा हिंदी फिल्म 'मेरी निम्मो' में भी नजर आई थी। इस फिल्म में शालिनी पांडे निम्मो की दोस्त के किरदार में दिखाई दी थी। इसके अलावा शालिनी के पास अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' भी है। इस फिल्म में अभिनेत्री, रणवीर सिंह के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी। मालूम हो कि रियल लाइफ में शालिनी पांडे काफी बोल्ड है। अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको उनकी कई बोल्ड तस्वीरें दिखाई देंगी। शालिनी पांडे के बर्थडे पर देखें उनकी कुछ बोल्ड फोटोज- (फोटो साभार- @ Shalini)
2/12

3/12

4/12

5/12

6/12

7/12

8/12

9/12

10/12

11/12

12/12
