आज ही के दिन भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को चटाई थी धूल

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: 29 सितंबर साल 2016 यह दिन इतिहास के पन्नों में भारतीय सेना के जवानों के नाम है। क्योकि यह वो दिन है जिस दिन भारतीय सेना के वीर जांबाजों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। जी हां आज ही के दिन साल 2016 में भारतीय सेना ने पाक सीमा में घुस कर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (Surgical Strike) को अंजाम दिया था। ये वहीं दिन था जब भारत के वीर जवानों ने अपने सोते हुए निहत्थे जवानों की शहादत का बदला लिया था। 

जैसा की हम जानते है साल 2016 के 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर (Uri sector of Jammu and Kashmir) में तड़के 5 बजे ही आतंकियों ने सोते-निहत्थे सैनिकों के ऊपर हमला कर दिया था जिसमे हमारे 18 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के महज 11 दिन के बाद भारत ने पाक सीमा में घुस कर इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को अंजाम दिया। जिसमे कई आतंकी कैंपों को तहस-नहस कर दिया था। यह दिन जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए इतिहास में दर्ज है। 

1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।

1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।

1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।

1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।

1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।

1959 – आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।

1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।

1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।

1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।

2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।

2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।

2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।

2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।

2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।