9 अक्टूबर को मनाया गया था विश्व का पहला डाक दिवस

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: 9 अक्टूबर की तारीख इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के तौर पर दर्ज है। जी हां आज की के दिन 1969 में  पहला विश्व डाक दिवस मनाया गया था।  जैसा की हम सब जानते है भारत में डाक सेवा से कई लोगों को रोजगार के अवसर मिले साथ ही इस सेवा ने सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अपना योगदान दिया।

भारत में राष्ट्रीय डाक सप्ताह हर साल 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में आठ अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1876 – पहली बार टेलीफ़ोन पर आउट वायर के जरिए दो तरफा बातचीत हुई थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी। 1959 में ऑटोरिक्सा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।

1962 – अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

1967 – अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।

1997 – इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।

1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।

2002 – वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।

2005 – यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।

2006-गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की। उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2007 – चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।

2008 – केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।

2012 – लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने समय गोली मारी।