Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE | भारत बना एशिया का बादशाह, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैंपियन | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटSeptember, 17 2023

भारत बना एशिया का बादशाह, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैंपियन

ऑटो अपडेट
द्वारा- Kirtesh Dhoble
कंटेन्ट राइटर
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
18:14 PMSep 17, 2023

भारत बना एशिया का बादशाह

भारत श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैंपियन। यह भारत की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। भारत 263 गेंद शेष रहते ही जीत गया। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 23 रन और गिल ने 19 गेंदों में 27 रन बनाए।

18:08 PMSep 17, 2023

छठे ओवर से आए 5 रन

छठा ओवर लेकर आए वेल्लालागे ने 5 रन दिए, जिसमें गिल का एक चौका शामिल है। भारत को जीत के लिए अब मात्र एक रन चाहिए।    

18:04 PMSep 17, 2023

पांचवें ओवर से आए 11 रन

पांचवां ओवर लेकर आए पथिराना ने 11 रन लुटाए, जिसमें ईशान और गिल का एक-एक चौका जड़ा।

17:58 PMSep 17, 2023

चौथे ओवर से आए 2 रन

चौथा ओवर लेकर आए वेल्लालागे ने मात्र 2 रन दिए। भारत का स्कोर 34/0, ईशान 14 और गिल 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 

17:55 PMSep 17, 2023

तीसरे ओवर से आए 15 रन

तीसरा ओवर लेकर आए मधुशन काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 15 रन लुटा दिए। इस ओवर में गिल ने लगातार तीन चौके जड़ दिए हैं। 

17:52 PMSep 17, 2023

दूसरे ओवर से आए 10 रन

दूसरा ओवर लेकर आए पथिराना ने 10 रन दिए, जिसमें ईशान के दो चौके शामिल है। 

17:50 PMSep 17, 2023

भारत की बल्लेबाजी शुरु

भारत की बल्लेबाजी शुरु हो गई है। रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन शुभमन गिल के साथ ओपनिंग के लिए उतरे हैं। पहले ओवर से 7 रन आए, जिसमें गिल का एक चौका शामिल हैं। 

17:20 PMSep 17, 2023

श्रीलंका ने भारत को 51 रन का टारगेट दिया

16वां ओवर लेकर आए पंड्या ने दो गेंदों में दो विकेट लेकर श्रीलंका की टीम की पारी ख़त्म कर दी। श्रीलंका की टीम मात्र 50 रन ही बना सकी।
Innings Break!Sensational bowling display from #TeamIndia! ⚡️ ⚡️6⃣ wickets for Mohd. Siraj3⃣ wickets for vice-captain Hardik Pandya1⃣ wicket for Jasprit BumrahTarget 🎯 for India - 51#AsiaCup2023 | #INDvSL pic.twitter.com/kTPbUb5An8— BCCI (@BCCI) September 17, 2023
17:07 PMSep 17, 2023

15वें ओवर से आया 1 रन

15वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने मात्र 1 रन दिया। श्रीलंका का स्कोर 50/8
17:04 PMSep 17, 2023

14वें ओवर में आए 9 रन

14वां ओवर लेकर आए सिराज ने 9 रन दिए।

Load More

Loading

नई दिल्ली. आज यानी 17 सितम्बर को जहां एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका और भारत के बीच कड़ी टक्कर होनी है। वहीं दोनों टीमें दूसरी बार मौजूदा टूर्नामेंट में आमने-सामने हो रही हैं। इससे पहले आज सुपर-चार राउंड में भी दोनों का एक मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने 41 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं आज भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतती है तो वह रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लेगी। एशिया कप का फाइनल अब से कुछ देर बाद दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

आज टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दाशुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.