
मुंबई: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England) के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के साथ एक अजीब घटना हुई है। वह इस समय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। लेकिन, अब वह अजीब घटना के चलते वह सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल, बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का बैग चोरी हो गया है। लंदन के किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन पर स्टोक्स के साथ यह वाकया हुआ है। इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।
To who ever stole my bag at King’s Cross train station.
I hope my clothes are to big for you ya absolute ****** 😡— Ben Stokes (@benstokes38) March 12, 2023
चोर ने स्टोक्स (Ben Stokes) का कपड़ों से भरा बैग चुरा लिया। जिसके बाद स्टोक्स (Ben Stokes) ने ट्वीट करते हुए गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”जिस किसी ने भी किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन से मेरा बैग चुराया है। मुझे लगता है कि मेरे कपड़े तुम्हारे लिए काफी बड़े होंगे।” इस ट्वीट के अंत में स्टोक्स ने एक गुस्से वाली इमोजी भी लगाई है।
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के इस ट्वीट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।कई लोग इस ट्वीट पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि स्टोक्स का बैग उन्हें जल्द से जल्द मिल जाए।