Beth Mooney को मिली Women’s IPL 2023 में Gujarat Giants की कमान, और Sneha Rana बनी Vice Captain

Loading

-विनय कुमार

Women’s IPL 2023 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 मार्च से Women’s IPL का पहला सीज़न शुरू होने जा रहा है। ICC Women’s T20 World Cup, 2023 की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया की धुरंधर बल्लेबाज बेथ मूनी (Beth Mooney Captain Gujarat Giants WIPL) को गुजरात जॉयंट्स ने अपनी टीम की कप्तान बनाने का एलान किया। गौरतलब है कि बेथ मूनी T20 World Cup की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में रविवार, 26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रनों से शिकस्त दी और 8 सीज़न में से 6ठी बार वर्ल्ड कप जीती। 

बेथ मूनी ने कप्तानी को लेकर क्या कहा

Women’s IPL में ‘गुजरात जॉयंट्स’ की टीम ‘ ने भारतीय महिला टीम की धाकड़ ऑल-राउंडर स्नेह राणा (Sneh Rana) को टीम की वाइस कैप्टेन बनाया है। और टीम के हेड कोच हैं राचेल हेन्स। इस टीम की कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद बेथ मूनी (Beth Mooney) ने कहा कि Women’s IPL 2023 में गुजरात जॉयंट्स के लिए मिली इस जिम्मेदारी से वे बहुत खुश हैं। 

गौरतलब है कि बीते रविवार को केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ICC Women’s T20 World y, 2023 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेथ मूनी ने 74 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। हालांकि, टीम की कप्तानी के लिए एश्ले गार्डनर का नाम भी रेस में था, पर मूनी कप्तान बनाई गई। बेथ मूनी ने SA-W vs AUS-W T20 World Cup, 2023 के फाइनल में 53 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन बनाए थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का इतिहास बताता है कि Beth Mooney ICC Women’s T20 World Cup, 2018 और 2020 में ऑस्ट्रेलिया की चैंपियन टीम का हिस्सा रही। मूनी की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने CWG में गोल्ड मेडल हासिल की थी। यही नहीं, T20I Cricket अब तक खेले कुल 83 मैचों में उन्होंने 2350 रन बनाए हैं, जिसमें 2 सेंचुरी शामिल है। वनडे इंटरनेशनल की बात की जाए, तो  अब तक खेले कुल 57 वनडे मैचों में बेथ मूनी (Beth Mooney) कुल 1941 रन बनाए हैं, जिसमें 3 बेहतरीन सेंचुरी भी शामिल हैं।