कोरोना वायरस : सुरेश रैना ने कि 52 लाख रुपये की आर्थिक मदद

नई दिल्ली. दुनिया में कोरोना वायरस अपनी जड़े पसार रहा है। हर देश की सरकार अपने देश को बचाने की तमाम कोशिशें कर रही हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी भी सहायता करने में पीछे नहीं हैं।

Loading

नई दिल्ली. दुनिया में कोरोना वायरस अपनी जड़े  पसार रहा है। हर देश की सरकार अपने देश को  बचाने की तमाम कोशिशें कर रही हैं। ऐसे में  भारतीय खिलाड़ी भी  सहायता करने में पीछे नहीं हैं। बता दे कि कोरोना वायरस पीड़ितों के लिए भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने शनिवार को  52 लाख रुपये दान किये हैं। 

सुरेश रैना ने की मदद
सुरेश रैना ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी हैं कि, उन्होंने 52 लाख रुपये दान किये हैं जिसमें से 31 लाख रुपये पीएम केयर फंड और 21 लाख रुपये यूपी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए गए है। उन्होंने आगे कहा कि सभी को कोरोना वायरस को हराने के लिए आगे आना होगा, जिसमें राशि का  योगदान महत्वपूर्ण है। 
 

 
 सुरेश रैना की दरियादिली से उनके फैंस खुश है और इस योगदान के लिए उन्हें सलाम कर रहे हैं। वही अन्य किकेटर्स अभी इस महामारी के बचाव में आगे नहीं आये हैं ना ही कोई आर्थिक मदद की हैं। आपको बताते चले की कुछ दिनों पहले महेंद्र सिंह धोनी ने महज एक लाख रुपये का दान किया था जिससे वे फैंस के निशाने पर आ गए थे, उनके बचाव में उनकी पत्नी साक्षी आगे आई थी।