File Photo
File Photo

    Loading

    IPL 2022 का आरंभ शनिवार, 26 मार्च को CSK बनाम KKR के साथ हुआ। जिसमें KKR की जीत हुई। यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। क्रिकेट की दुनिया के महान कप्तानों में से एक और IPL के भी सफलतम कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में CSK की कप्तानी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) कप्तान बनाए गए। IPL में बतौर कप्तान आज जब रवींद्र जडेजा वानखेडे स्टेडियम के मैदान पर मुकाबले के लिए उतरे तो उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज़ हो गया।

    IPL 2022 का पहला मुकाबला ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा का IPL में 201वां मैच है। गौरतलब है कि, रवींद्र जडेजा IPL के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जो इतने मैच के बाद किसी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। IPL 2008 से ही IPL का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा पहली बार किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। आपको याद दिला दें कि वे CSK के तीसरे कप्तान हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK) की सबसे ज्यादा सीज़न तक महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की। कुछेक मैचों में Mr. IPL सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी कप्तानी की है।

    इतने मैचों के बाद मिली कप्तानी इन खिलाड़ियों को

    • रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja): 200 मैच
    • मनीष पांडे (Manish Pandey): 153 मैच
    • कायरन पोलार्ड (Kieron Polard): 137 मैच
    • रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin): 111 मैच
    • संजू सैमसन (Sanju Samson): 107 मैच
    • भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar): 103 मैच

    रवींद्र जडेजा की IPL रिपोर्ट कार्ड

    IPL का इतिहास बताता है कि रवींद्र जडेजा ने अब तक 201 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2412 रन बनाए हैं। इसके साथ ही जडेजा ने 127 विकेट भी चटकाए हैं। IPL 2022 का पहला मैच रवींद्र जडेजा के करियर का 201वां IPL मैच है। IPL Mega Auction -2022 से पहले CSK ने 4 खिलाड़ियों को रीटेन किया था। CSK ने जडेजा को 16 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी रकम में रिटेन किया था। जिसके बाद यही माना जा रहा था कि उन्हें टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

    – विनय कुमार