File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    आईसीसी चीफ़ पद के लिए BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly BCCI President) और BCCI के सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah Secretary BCCI) मैदान में आमने सामने होंगे। The Telegraph के मुताबिक, BCCI चीफ़ सौरव गांगुली और जय शाह दोनों ही अगले ICC चीफ़ बनना चाहते हैं। अखबार ने दावा किया है कि सौरव  गांगुली और जय शाह का सीधा मुकाबला होगा। गौरतलब है कि, ICC के मौजूदा चीफ़ ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) ने अपना कार्यकाल और आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं।

    अख़बार के मुताबिक, BCCI चाहती है कि ICC World Cup, 2023 के दौरान ICC चीफ़ कोई भारतीय हो। आपको याद दिला दें कि ICC ODI World Cup, 2011 के दौरान शरद पवार ICC के चीफ़ थे, जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Captain WC 2011) की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। गौरतलब है कि, ICC ODI World Cup, 2023 में एक बार फिर भारत मेज़बान होगा। यही कारण है कि, BCCI चाहता है कि कोई भारतीय ही ICC चीफ़ बने।

    इस वजह से कार्यकाल नहीं बढ़ाना चाहते ग्रेग बार्कलेबार्कले

    नियमों के मुताबिक, एक ICC चीफ़ की नियुक्ति 2 साल के लिए होती है, जिसे 6 साल से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता। फिलहाल, ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) ICC के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2020 के दिसंबर में पद संभाला था। बताया जा रहा है कि, वे अपने प्रफेशनल प्रतिबद्धता के मद्देनजर अपना कार्यकाल बढ़ाना नहीं चाहते हैं। 

    ये चार भारतीय बने आईसीसी चीफ़

    • जगमोहन डालमिया (Jagmohan Dalmiya 1997-2000), और शरद पवार (Sharad Pawar 2010-2012)।
    • भारत ने शरद पवार के कार्यकाल में जीता ICC ODI World Cup, 2011.
    • एन श्रीनिवासन (N. Srinivasan 2014-2015), और शशांक मनोहर (Shashank Manohar 2015-2020)।