dwayne-bravo-did-amazing-dance-on-guru-randhawa-song-naach-meri-rani-video-went-viral-online

इस वीडियो में वह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    Loading

    नई दिल्ली, वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो (Dwane Bravo) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह अपने फैंस का मनोरंजन करने का मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में ब्रावो (Dwane Bravo) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    हाल ही में ड्वेन ब्रावो (Dwane Bravo) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पंजाबी गायक गुरु रंधावा (Guru Randhawa) गाना ‘नाच-नाच मेरी रानी’ (Naach Meri Rani Song) पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह बेहद अच्छी तरह से डांस कर रहे हैं। उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dwayne Bravo aka SIR Champion🏆 (@djbravo47)

    सोशल मीडिया पर ब्रावो के (Dwane Bravo) वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘Wow।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘गजब के डांस मूव्स। ये गाना भी मुझे काफी पसंद है।’ 

    बता दें कि, ब्रावो अक्सर विकेट चटकाने के बाद डांस करते हुए जश्न मनाते है। वहीं, ब्रावो जल्द ही आईपीएल 2022 में खेलते हुए दिखाई देने वाले है। चेन्नई सुपर किंग्स ने  ड्वेन ब्रावो 4। 40 करोड़ रुपये में ख़रीदा है।