
कप्तान रोहित रोहित शर्मा की पलटन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से उनका एक धुरंधर ऑल राउंडर आज मैदान में नहीं उतर पाएगा। कहें तो, वह IPL 2023 के सीज़न से ही बाहर हो गया है।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के घातक तेज़ गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer MI IPL 2023) इंजरी की वजह से अपने वतन लौट गए हैं। अब उनकी जगह बतौर रिप्लेसमेंट क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) को टीम में शामिल किया गया है।MI ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। गौरतलब है कि IPL 2023 के लिए हुई नीलामी में MI ने 2 करोड़ रुपए में क्रिस जॉर्डन को खरीदा था।
𝗖𝗵𝗿𝗶𝘀 𝗝𝗼𝗿𝗱𝗮𝗻 𝗷𝗼𝗶𝗻𝘀 𝗠𝘂𝗺𝗯𝗮𝗶 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻𝘀
Chris Jordan will join the MI squad for the rest of the season.
Chris replaces Jofra Archer, whose recovery and fitness continues to be monitored by ECB. Jofra will return home to focus on his rehabilitation.… pic.twitter.com/wMPBdmhDRf
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 9, 2023
IPL का इतिहास बताता है कि क्रिस जोर्डन ने IPL 2016 में कदम रखा था। रिकॉर्ड्स के मुताबिक जॉर्डन ने IPL में अब तक कुल 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 विकेट चटकाए हैं। इंटरनेशनल T20 क्रिकेट की बात की जाए, तो क्रिस जोर्डन ने इंग्लैंड की टीम की तरफ से अब तक कुल 87 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से 96 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है। क्रिस जॉर्डन को T20 Cricket में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बोलर्स में गिने जाते हैं।
IPL 2023 के ताज़ा सीजन में जोफ्रा आर्चर के प्रदर्शन की बात की जाए, तो उनका प्रदर्शन अबकी बार निराशाजनक रहा है। इस सीजन में उन्होंने अपने कुल खेले 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट चटकाए।
-विनय कुमार