File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    वेस्ट इंडीज के महाविस्फोटक बल्लेबाज़ ‘Universe Boss’ क्रिस गेल का आज जन्मदिन है। आज वे 43 साल के हो गए हैं। क्रिस गेल ने (Chris Gayle Birthday) अपने 23 साल के क्रिकेट करियर में कई ऐसी मिसालें कायम की हैं, जिसके आगे नई मिसाल कायम करना नामुमकिन तो नहीं, बल्कि मुश्किल जरूर है।

    क्रिस गेल ने T20 फॉर्मेट में जो कहर ढाया है, उसके सामने दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिकता। बीते कुछ महीनों से वे मैदान में भले नज़र नहीं आ रहे हों, लेकिन उन्होंने अभी  बतौर खिलाड़ी क्रिकेट करियर को अलविदा नहीं कहा है।  

    T20 World Cup में सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज

    गौरतलब है कि ICC T20 World Cup -2007 के पहले सीज़न में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत चैंपियन बना था। उस  वर्ल्ड कप में क्रिस गेल ने खूब कहर ढाया था। अंतरराष्ट्रीय T20 World Cup में सेंचुरी लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज़ हैं। इस फॉर्मेट में अब तक खेले गए सीज़न में कुल 9 सेंचुरी ठोकी गई हैं, जिसमें 2 सेंचुरी ठोक कर टॉप पर हैं। यानी, T20 World Cup में क्रिस गेल ने 2 सेंचुरी लगाई हैं। उनके अलावा किसी और बल्लेबाज़ ने T20 World Cup में 1 से ज्यादा शतक नहीं ठोके हैं।

    वर्ल्ड कप का इतिहास बताता है कि क्रिस गेल ने 11 सितंबर 2007 को T20 World Cup में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। लेकिन, जोहानिसबर्ग में खेले गए उस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज़ को 8 विकेट से हरा दिया था। 

    कहां हैं Universe Boss

    कुछ दिन पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर जब सवाल किया गया था, तब उन्होंने कहा था कि वे अपने करियर का अंतिम मैच अपने होम टाउन जमैका में खेलना चाहते हैं और तक तक वे रिटायरमेंट नहीं लेंगे। गौरतलब है कि, ICC T20 World Cup-2022 में वेस्ट इंडीज़ की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है। 

    आपको याद दिला दें कि गेल ने अगस्त के महीने में ‘द सिक्सटी मेन्स टूर्नामेंट’ (The 6IXTY Men’s Tournament-2022) में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैच खेले थे, जिसमें उनके बल्ले से एक बार भी 20 रन भी नहीं निकला। सभी पांच मैचों में कुल मिलाकर उनके बल्ले से सिर्फ 62 रन ही निकले थे।

    Chris Gayle के बल्ले से निकले हैं इतने हजार छक्के

    Cricket का इतिहास बताता है कि ‘Universe Boss’ क्रिस गेल ने T20 Cricket में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने दुनिया के अलग-अलग लीग क्रिकेट, इंटरनेशनल T20 Cricket मिलाकर अब तक कुल 14562) रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से अब तक कुल 22 सेंचुरी निकली हैं। ख़ास बात ये है कि क्रिकेट की दुनिया के वे अकेले महारथी हैं, जिन्होंने T20 Cricket में 1000 से ज्यादा छक्के ठोके हैं।