India vs Pakistan on 'this' day in Asia Cup 2023, know Head To Head statistics in the history of this tournament
File Photo

Loading

ACC ODI Asia Cup, 2023 में भारत का पहला मुक़ाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ़ होगा। यह मैच 2 सितंबर को श्रीलंका में खेला जाएगा। Asia Cup के इतिहास में दोनों देशों के बीच अब तक कुल 17 मुकाबले शेड्यूल हुए। आइए जानें किसका पलड़ा है भारी। और, कौन है इस टूर्नामेंट में सवा सेर। 

गौरतलब है कि Asia Cup में IND vs PAK में अब तक कुल 17 मैच शेड्यूल हुए, जिसमें से एक मैच बेनतीजा रहा। और, एक मैच नहीं खेला गया था। बाकी खेले गए कुल 15 मैचों में से 9 मैचों में भारत ने जीत दर्ज़ की। जबकि, पाकिस्तान ने 6 मुकाबले जीते। यानी, एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भारत का पलड़ा भारी है। 

आइए जानें IND vs PAK Asia Cup में किस टीम ने कितने रनों से या कितने विकेट से जीत दर्ज़ की-

  1. साल 1984 : भारत 54 रनों से जीता।
  2. साल 1988 : भारत 4 विकेट से जीता।
  3. साल 1995 : पाकिस्तान 97 रनों से जीता।
  4. साल 1997 : पहला मैच बेनतीजा रहा।
  5. साल 1997 : दूसरा मैच नहीं खेला जा सका।
  6. साल 2000 : पाकिस्तान 44 रनों से जीता।
  7. साल 2004 : पाकिस्तान 59 रनों से जीता।
  8. साल 2008 : पहला मैच भारत 6 विकेट से जीता।
  9. साल 2008 : दूसरा मैच पाकिस्तान 8 विकेट से जीता।
  10. साल 2010 : भारत 3 विकेट से जीता।
  11. साल 2012 : भारत 6 विकेट से जीता।
  12. साल 2014 : पाकिस्तान 1 विकेट से जीता।
  13. साल 2016 : भारत 5 विकेट से जीता।
  14. साल 2018 : पहला मैच भारत 9 विकेट से जीता।
  15. साल 2018 : दूसरा मैच भारत 8 विकेट से जीता।
  16. साल 2022 : पहला मैच भारत 5 विकेट से जीता।
  17. साल 2022 : दूसरा मैच पाकिस्तान 5 विकेट से जीता।

-विनय कुमार