ipl 2022 csk-captain-ms-dhoni-in-chennai-as-chennai-super-kings-begin-ipl-mega-auction-preparations-mahendra-singh-dhoni

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला है।

    Loading

    नई दिल्‍ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) चेन्नई पहुंच गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान के तौर पर धोनी का यह आखिरी ऑक्शन हो सकता है। ऐसे में वह मेगा ऑक्शन से पहले मजबूत रणनीति बनाना चाहते है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में अब 3 सप्ताह से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, धोनी किसी खास काम के लिए चेन्नई आए हैं। 

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला है। लेकिन, इससे पहले ही धोनी अगले सीजन की तैयारी शुरू करने के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। इस दौरान सीएसके उनके ऑक्‍शन रणनीतियों पर विचार करेगी। वहीं, कहा जा रहा है कि, इस बार नीलामी के दौरान धोनी मौजूद रह सकते है। 

    मिली हुई जानकारी के अनुसार, ‘एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई आ गए हैं। वो ऑक्शन पर चर्चा करेंगे। वहीं, उनके ऑक्शन में मौजूद रहने की संभावना है, हालांकि, इस पर धोनी ही आखिरी फैसला लेंगे।’ एमएस धोनी की सीएसके की कप्तानी छोड़ने और जडेजा को सौंपने के मामले में सूत्रों ने कहा कि, अब तक ऐसी कोई बात नहीं हुई है। अभी धोनी ही हमारे कप्तान हैं। यदि वह कप्तानी छोड़ने का फैसला करेंगे तो बताएंगे। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान अभी ऑक्शन पर ही है। 

    बता दें कि, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले एमएस धोनी के वेतन में बड़ी कटौती हुई थी। सीएसके ने 16 करोड़ रुपये में रवींद्र जडेजा को  रिटेन किया। मोईन अली को 8 करोड़ रुपये और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया। एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।