File Photo
File Photo

    Loading

    Shikhar Dhawan Record: आईपीएल 2022 (IPL 2022) लीग का आखिरी मुकाबला बीते रविवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच मुकाबला खेला गया। हालांकि, इस मैच की कोई अहमियत नहीं थी, क्योंकि दोनों ही टीम प्लेऑफ (IPL 2022 Play Off) की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पंजाब किंग्स के धाकड़ और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan Record) ने इतिहास रच दिया है। IPL में शिखर धवन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो आज तक दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं कर पाए हैं। 

    IPL में आज तक विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे धुरंधर बल्लेबाज भी शिखर धवन जैसा कारनामा नहीं कर पाए हैं। दरअसल, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ओपनर शिखर धवन ने रविवार को खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। इसी के साथ ही शिखर धवन IPL में सबसे ज्यादा 700 चौके पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

    शिखर धवन के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 701 चौके जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शिखर धवन के बाद दूसरे नंबर पर वार्नर आते हैं, जिनके बल्ले से IPL में अब तक 577 चौके निकले हैं। जबकि तीसरे स्थान पर RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली आते हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल में 576 चौके जमाए हैं। शिखर धवन आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 6,244 रन बनाए हैं।