IPL 2024 CSK vs MI Rohit Sharma 500 Sixes in T20 Cricket
रोहित शर्मा (सौजन्य: X)

चेन्नई के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने नाबाद 105 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। इसी के साथ रोहित अब टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में 500 से ज़्यादा छक्के जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Loading

मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में बीते रविवार को मैच खेला गया। जहां चेन्नई ने इस मुकाबला में 20 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में भले ही मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब टी20 में सबसे ज़्यादा छक्के (Rohit Sharma Six Record In T20) जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

रोहित के नाम 500 छक्के

दरअसल, चेन्नई के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने नाबाद 105 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। हालांकि उनका शतक बेकार गया, लेकिन उन्होंने एक नया नुक़ाम हासिल किया। वह अब टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में 500 से ज़्यादा छक्के जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि चेन्नई के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले रोहित के नाम 497 छक्के थे।

टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के:

1056 – क्रिस गेल
860 – कीरोन पोलार्ड
678 – आंद्रे रसेल
548 – कॉलिन मुनरो
502 – रोहित शर्मा

ऐसा रहा मुकाबला

बता दें कि मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जहां रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। जबकि मुंबई से कप्तान हार्दिक पंड्या ने तीन विकेट झटके। वहीं 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बना पाई। इस दौरान रोहित शर्मा ने शतक जड़ा, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नही दिला पाए। जबकि मथीशा पथिराना ने चार विकेट झटके।